राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

Estimated read time 1 min read

​खेल और समाज में जसपाल राणा का योगदान एवं उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा- बंसल

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने विश्व विख्यात निशानेबाज और भारत की शान,उत्तराखंड के सपूत जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि खेल और समाज में उनका अपूर्णीय योगदान एवं उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उनके निधन की सूचना से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है।जसपाल राणा जी कम उम्र में जाना एक अत्यंत दुखद क्षण है। उन्होने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।उनके जसपाल राणा व उनके पिताजी नारायण सिंह राणा से पूराना नाता रहा है।

डा. नरेश बंसल ने प्रभू श्री से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व पीड़ित परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

You May Also Like

More From Author