भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा, सत्य, शांति और मानवता का प्रतीक- मुख्यमंत्री धामी

Estimated read time 0 min read

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के पावन अवसर बुद्ध पूर्णिमा पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा, सत्य, शांति और मानवता का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश समाज में प्रेम, सद्भाव और सहअस्तित्व को बढ़ावा देता है। उनका जीवन लोगों को आत्मचिंतन और आत्मविकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

You May Also Like

More From Author