गणेश गोदियाल ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार, वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएँ

Estimated read time 1 min read

देहरादून- कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपा। आपको बता दे, गणेश गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं।

इससे पहले नए प्रदेश अध्यक्ष का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। इसके साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय देहरादून तक जगह-जगह गोदियाल का स्वागत किया गया।

You May Also Like

More From Author