उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बरस सकते हैं बादल, मौसम विभाग का अलर्ट

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से शुष्क मौसम के बाद आज फिर से बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों में ठंडी हवाओं के चलते तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 पहाड़ी जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।

बीते कुछ दिनों से धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट जारी है। देहरादून में पिछले दो दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं, चारधाम यात्रा भी मौसम साफ रहने से रफ्तार पकड़ चुकी है – अब तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 18°C के आसपास रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

  • देहरादून: अधिकतम 30.7°C | न्यूनतम 17.8°C

  • नई टिहरी: अधिकतम 21.5°C | न्यूनतम 10.7°C

  • पंतनगर: अधिकतम 30.8°C | न्यूनतम 17.5°C

  • मुक्तेश्वर: अधिकतम 20.5°C | न्यूनतम 10.3°C

You May Also Like

More From Author