महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

Estimated read time 1 min read

डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति संकल्पबद्ध

एकेश्वर (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को विकासखण्ड एकेश्वर के ग्राम गोर्ली के निकट धामलू स्थित शिव मंदिर परिसर में 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज विकासखण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत 66.90 लाख की धनराशि से निर्मित डीब बैण्ड से किमोली मोटर मार्ग के डामरीकरण और 189.70 लाख की लागत से निर्मित पाटीसैंण तछवाड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करने के साथ-साथ 505.58 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाली भंडारी गांव-मोन्दाडी-पर्याण मोटर मार्ग का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश का विकास केवल भाजपा सरकारें ही कर सकती हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यटन, तीर्थाटन, योग सहित अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। सड़कों की कनेक्टिविटी, रोप-वे परियोजनाओं और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन ने आज प्रदेश को विश्व स्तरीय डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर दिया है। डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुयश रावत, एकेश्वर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथानी, सर्वेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र दर्शन, ओमपाल बिष्ट सहित, सतराज नेगी, बृजमोहन रावत, नरेन्द्र डंडरियाल, सीमा सजवाण, गणेश नेगी, प्रभुशरण बुडाकोटी, राकेश गौड़, देवेन्द्र भट्ट, नीलम रावत अनेक लोग उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author